खुर्जा में पुलिस की मौजूदगी में 1150 फॉर्म बांटे गए:डाकघर में आधार कार्ड फॉर्म के लिए उमड़ी भीड़,11 अगस्त तक होगा काम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में जेवर बस अड्डा चौराहे स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड फॉर्म वितरण के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही लोग फॉर्म लेने के लिए कतार में लगे थे। अव्यवस्था फैलने लगी जिसके बाद डाक विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत खुर्जा पुलिस की सहायता मांगी। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस बल की मौजूदगी में व्यवस्था बनाई गई। पोस्टमास्टर खुर्जा के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में कुल 1150 आधार कार्ड फॉर्म वितरित किए गए। ये फॉर्म 11 अगस्त 2025 तक के आधार कार्ड कार्य को पूरा करेंगे। पूरे समय खुर्जा पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा। फॉर्म वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अगली बार आधार कार्ड फॉर्म वितरण 12 अगस्त को होगा।
Related Articles

समाजवादी पार्टी दादरी में 'समानता भाईचारा रैली' करेगी:2027 चुनाव का शंखनाद होगा,अखिलेश यादव करेंगे संबोधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 19, 2026

बुलंदशहर में रंगदारी न देने पर युवक को गोली मारी:हिस्ट्रीशीटर अशरफ गाजी ने रोककर 50 हजार रुपये मांगे,नमाज पढ़कर लौट रहा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 19, 2026

बुलंदशहर 11 ने अंडर-14 टूर्नामेंट जीता:यमुनापुरम स्टेडियम में मैच,एसएनएस एकेडमी को 20 रन से हराया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 19, 2026