अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा बदला:पीडीए महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली, 12 की जगह 11 सितंबर को आएंगे बुलंदशहर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2026
अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा बदला:पीडीए महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली, 12 की जगह 11 सितंबर को आएंगे बुलंदशहर
बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा बदल गया है। 12 सितंबर को प्रस्तावित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) महासम्मेलन को प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बाद पार्टी ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब अखिलेश यादव 11 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचेंगे। इस दौरान वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। सपा ने 12 सितंबर को नुमाइश ग्राउंड या ट्रांसपोर्ट नगर में पीडीए महासम्मेलन कराने की तैयारी की थी। जिला प्रशासन ने दोनों स्थानों पर कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया। प्रशासन की ओर से कमालपुर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई थी। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने नुमाइश ग्राउंड या ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यक्रम की अनुमति के लिए जिलाधिकारी से दोबारा मुलाकात कर आवेदन किया है। अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के बीच पार्टी ने फिलहाल अपना कार्यक्रम बदल दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
गंगा में समाई बाबा की प्रतिमा और सड़क:वन विभाग की जमीन का कटान जारी, बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
भांजा परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर मामी-बेटे को लेकर फरार:80 हजार कैश और जेवर भी चुराए, पति ने एसपी से शिकायत की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026