बुलंदशहर में बारिश को लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद:डीपीईटी परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे,एम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
बुलंदशहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, जिन इंटर कॉलेजों में पीईटी 2025 परीक्षा का केंद्र है, वे निरीक्षण के लिए खुले रहेंगे। तीन दिन के बाद आज सूर्य के दर्शन हुए हैं। मौसम की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। सुबह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया, कभी काले बादल छाए तो कभी धूप निकली। कुछ इलाकों में अभी भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026