गंगा में समाई बाबा की प्रतिमा और सड़क:वन विभाग की जमीन का कटान जारी, बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2026
गंगा में समाई बाबा की प्रतिमा और सड़क:वन विभाग की जमीन का कटान जारी, बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी
गंगा नदी पिछले कई दिनों से उफान पर है। सोमवार को बढ़े जलस्तर के कारण अहार में एक बाबा की प्रतिमा और घाट को जाने वाली सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया। वन विभाग की जमीन का कटान भी लगातार जारी है, जिससे पेड़-पौधे उखड़कर बह रहे हैं। खेतों की ओर पानी बढ़ता देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। खादर इलाके में उफनती गंगा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। आबादी से डेढ़ किलोमीटर दूर कृषि भूमि तेजी से कटान की चपेट में आ रही है। सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन, फसलें और पेड़ नदी में समा चुके हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पहले ही कई फसलें खराब हो चुकी हैं। खेती की काफी जमीन गंगा में फसल समेत समा गई है। वहीं, चारे का संकट भी लगातार बना हुआ है। अब एक बार फिर से गंगा उफान पर है और कटान ने चिंता बढ़ा दी है। नुकसान का आकलन किया जाएगा इस मामले में एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम होने पर राजस्व टीम मौके का मुआयना करेगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय गंगा के बढ़े जलस्तर से अहार क्षेत्र में कटान और नुकसान हो रहा है। यहां वन विभाग का एक बड़ा जंगल भी है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को 74,503 क्यूसेक, शुक्रवार को 93,805 क्यूसेक और शनिवार को 1,12,528 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार सुबह फिर 1,25,970 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद जलस्तर में और इजाफा होने की संभावना है। नरौरा गंगा बैराज पर पिछले चौबीस घंटे में 9,166 क्यूसेक की वृद्धि हुई है, जिसके बाद बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 96,219 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। लोगों को गंगा के खादर क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा बदला:पीडीए महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली, 12 की जगह 11 सितंबर को आएंगे बुलंदशहर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
भांजा परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर मामी-बेटे को लेकर फरार:80 हजार कैश और जेवर भी चुराए, पति ने एसपी से शिकायत की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026