बुलंदशहर में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मनी:पुलिस लाइन में भी हुआ कार्यक्रम,जिले के 1100 से अधिक स्कूलों में गूंजा राष्ट्रगीत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 08, 2025
राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को बुलंदशहर जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का आयोजन किया गया। यह आयोजन सुबह 10 बजे राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से शुरू हुआ। इसमें विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीएसए) डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पी.एम. श्री विद्यालय कुड़वल पहुंचकर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन में हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए 'वंदे मातरम्' के इतिहास, अर्थ और महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. पांडेय ने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसके शब्द हम सभी में देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जगाते हैं। इस विशेष अवसर पर विद्यालयों में प्रभात फेरी, रैली, भाषण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, रंगोली, काव्य पाठ और देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और देशप्रेम की भावना के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया, जिससे एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश प्रसारित हुआ। डीबीएसए डॉ. पांडेय ने जोर देकर कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक गर्व की भावना को सशक्त बनाते हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूती प्रदान करते हैं। वहीं, बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भी शुक्रवार को पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन भारत के राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने वंदे मातरम गीत के इतिहास, महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प भी लिया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर ऋजुल और समस्त क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026