खुर्जा में हुतात्मा दिवस पर निशुल्क रक्त जांच शिविर,150 लोगों को लाभ,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया आयोजन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
खुर्जा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल ने हुतात्मा दिवस के अवसर पर एक निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया। रविवार को जेवर अड्डा (वाल्मीकि चौक) पर आयोजित इस शिविर में लगभग 150 लोगों ने अपनी रक्त जांच कराई और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पमाला अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद निःशुल्क रक्त जांच का कार्य शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को समय-समय पर रक्त जांच कराने और जरूरतमंदों को रक्तदान कर जीवन बचाने के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष हिमाचल सैनी, जिला मंत्री जीतू कटारिया, जिला संयोजक कृष्ण चौहान, निक्की गुप्ता और मनोज चौधरी सहित एबीवीपी व संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026