बुलंदशहर में बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:एक बाल अपचारी भी हिरासत में,चोरी की बाइकें बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 07, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विभु और अजय (दोनों नोएडा निवासी) के रूप में हुई है। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच...
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चोरी की चार और बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इनके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि यह बाइक चोर गिरोह कई जनपदों में सक्रिय था। यह कार्रवाई सिकंदराबाद पुलिस द्वारा की गई है। इस गिरोह के पकड़े जाने से बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026