बुलंदशहर में गुलाबी ठंड और शीतलहर की दस्तक:तापमान 20 डिग्री गिरा,पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 07, 2025
बुलंदशहर जिले में गुलाबी ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिले का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह से ही खुर्जा नगर क्षेत्र समेत पूरे जिले में घने कोहरे की चादर छाई रही। हाईवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर नजर आए, जबकि कई लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते दिखे। रात भर हुए शादी समारोहों में आतिशबाजी के कारण जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 250 के पार पहुंच गया है। ग्रेप-2 लागू होने के बावजूद वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अचानक बढ़ी इस ठंड ने लोगों को पहली बार कड़ाके की सर्दी का एहसास कराया है, जिससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह सूरज के दर्शन भी नहीं हुए, जिससे दिनभर गलन महसूस की गई।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026