महिला अपराधों के निस्तारण में बुलंदशहर अव्वल:215 मामलों में 284 लोगों को सजा दिलाई,मंडल में पहला नंबर रहा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 29, 2025
बुलंदशहर ने महिला सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जनपद ने मेरठ मंडल में महिला संबंधी अपराधों के दोषियों को सजा दिलाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साल 2025 में अब तक मंडल में कुल 215 प्रकरणों में 284 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है, जिनमें सर्वाधिक सजा बुलंदशहर जिले में हुई है। आंकड़ों के अनुसार, बुलंदशहर ने मंडल के अन्य जिलों मेरठ, बागपत और हापुड़ से अधिक मामलों में सजा दिलाई है। बुलंदशहर में कुल 100 प्रकरणों में 99 मामलों में 120 दोषियों को सजा मिली। वहीं, मेरठ में 37 वादों में 52, बागपत में 31 मामलों में 45 और हापुड़ में 48 मामलों में 67 दोषियों को सजा दिलाई गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बुलंदशहर जनपद ने न्यायिक प्रक्रिया को गति देते हुए महिला संबंधी अपराधों में मंडल स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। आजीवन कारावास के प्रकरणों में थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर में दुष्कर्म के दो आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माना लगाया गया। इस अवधि में जिले के कई महत्वपूर्ण मामलों में अदालतों ने कठोर सजा सुनाई है। इसी तरह, थाना नरौरा बुलंदशहर में दुष्कर्म के एक आरोपी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई। 20 वर्ष और 10 वर्ष की सजा के प्रकरणों में थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर में दुष्कर्म के तीन आरोपियों को 20-20 वर्ष का कारावास और जुर्माना हुआ। थाना ककोड बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष कारावास और जुर्माना मिला। इसके अतिरिक्त, थाना औरंगाबाद बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष कारावास और जुर्माना, थाना डिबाई बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष कारावास और जुर्माना तथा थाना खुर्जानगर बुलंदशहर में बलात्कार के प्रयास और जानलेवा हमले के आरोपी को 10 वर्ष कारावास और जुर्माने की सजा दी गई।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026