खुर्जा में मकान में लगी भीषण आग:नकदी-जेवर भी जले,25 लाख का सामान जलकर खाक...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 21, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 25 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जिसमें 10 लाख रुपए नकद और 15 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह घटना खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र की नई बस्ती में हुई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई थी। मकान मालिक दीपक चौहान ने बताया कि उन्हें पड़ोसी से आग लगने की सूचना मिली थी। उनके अनुसार, आग से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसमें मकान बनाने के लिए रखे 10 लाख रुपए नकद और लगभग 15 लाख रुपए के जेवरात जलकर खाक हो गए। हादसे में मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। परिजनों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी और चौकी में तहरीर भी दी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026