बुलंदशहर में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर:चार दिवसीय पर्व की तैयारी शुरू,25 अक्टूबर से शुरू होगा नहाय-खाय...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 24, 2025
बुलंदशहर में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा शनिवार, 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में व्रती महिलाओं और परिवारों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, और पूरे माहौल में उत्साह नजर आ रहा है।
छठ पूजा का कार्यक्रम:-
25 अक्टूबर: नहाय-खाय
26 अक्टूबर: खरना
27 अक्टूबर: डूबते सूर्य को अर्घ्य
28 अक्टूबर: उगते सूर्य को अर्घ्य और पूजा का समापन
सुरक्षा और भागीदारी..
इस महापर्व में शहर और आसपास के क्षेत्रों से एक हजार से अधिक परिवार शामिल होंगे। अनूपशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद जैसे क्षेत्रों में भी छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। व्रती और उनके परिवार पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में जुटे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
प्रशासन और समिति की पहल...
छठ पर्व के आयोजन के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु समिति के पदाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा है। सभी व्यवस्थाओं के बाद पर्व सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।
मुख्य पूजन व व्यवस्थाएं...
सूर्योपासना महापर्व छठ पूजा न्यास के अध्यक्ष कुशेश्वर यादव और कोषाध्यक्ष एस. कांत श्रीवास्तव ने बताया कि वलीपुरा घाट पर मुख्य पूजन कार्यक्रम होगा। घाट की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है, पंडाल लगाए जा रहे हैं और पानी व बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नहर में पानी की कमी की समस्या पर प्रशासन ने जल्द पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026