बुलंदशहर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:25 हजार का ईनाम घोषित था,पैर में लगी गोली,अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
बुलंदशहर में छतारी पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश जावेद घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। यह घटना बीती रात काली नदी के पुल पर हुई, जहां छतारी पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पहासू की ओर से आ रहे एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका और टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर ली। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी निवासी जावेद पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से एक अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जावेद एक शातिर गैंगस्टर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना छतारी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना छतारी में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026