खुर्जा में 2500 का बकाया:मोबाइल रिपेयरिंग के रुपए मांगने पर दुकानदार पर हमला,युवक और उसके चाचा को बेरहमी से पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput
July 31, 2025

खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी में मोबाइल रिपेयरिंग के पैसे मांगना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले अरमान ने अपने ही मोहल्ले के नदीम और कल्लू से 2500 रुपए मांगे थे। इस पर दोनों आरोपियों ने अरमान को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अरमान के चाचा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मौके पर जमा हुए लोगों ने खुर्जा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार अरमान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोपी नदीम और कल्लू अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Related Articles
सिकंदराबाद में हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया गया:छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों का दिया गया संदेश....TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 27, 2026
बुलंदशहर में लवर से ब्रेकअप के बाद चढ़ा था:टॉवर पर चढ़े युवक से इंस्पेक्टर बोले- हम तुम्हारे साथ,पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 27, 2026
बुलंदशहर जिला पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा:जांच शुरू,श्मशान घाट के बजाय दूसरी जगह बनाया खड़ंजा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 27, 2026