अनूपशहर में 3 से 6 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल:बीसीए ने जारी किया आदेश,कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले पर मिलेगी छुट्टी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के कारण 3 से 6 नवंबर 2025 तक सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है। उपजिलाधिकारी/मेला मजिस्ट्रेट अनूपशहर ने अपने कार्यालय पत्रांक के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया था कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 1 नवंबर 2025 से 10 नवंबर 2025 तक चलेगा। मेले का मुख्य स्नान पर्व 3 नवंबर 2025 की मध्य रात्रि से 5 नवंबर 2025, बुधवार तक है। इसी अवसर पर अनूपशहर कस्बे के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में 3 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए थे। यह आदेश डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर द्वारा जारी किया गया है। इसी क्रम में, नगर क्षेत्र अनूपशहर के परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) में 3 नवंबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक अवकाश रहेगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026