खुर्जा में युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या का मामला:तीन नामजद समेत दो अज्ञात पर केस,3 दिन बाद भी हमलावर गिरफ्तार नहीं...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 24, 2025
खुर्जा के इस्लामाबाद में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस्लामाबाद गांव निवासी 25 वर्षीय इमरान, जो पिकअप वाहन चलाता था, की मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से बुलाकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना खुर्जा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। पुलिस के अनुसार, इमरान की हत्या चचेरी बहन से प्रेम संबंध होने के शक में की गई थी। इस मामले में एक ही परिवार के उमर, उसके सगे भाई जुबैर और उनके पिता अंसार को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव से फरार हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के पिता मोहम्मद रईस और अन्य परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026