जिला जज की सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई:बुलंदशहर में 3 लोग सुरक्षित, रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने की कोशिश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2026
जिला जज की सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई:बुलंदशहर में 3 लोग सुरक्षित, रॉन्ग साइड से आ रही कार को बचाने की कोशिश
बुलंदशहर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के लल्ला बाबू रोड पर शनिवार अपराह्न 11 बजे एक जिला जज की सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में हुआ। जिला जज की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के समय जिला जज गाड़ी में मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में ड्राइवर समेत तीन युवक सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लल्ला बाबू रोड पर सामने से आ रही एक बेकाबू कार को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया हादसे के वक्त जिला जज वाहन में नहीं थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जिला सूचना अधिकारी चांद मियां ने बताया- गाड़ी बुलंदशहर के जिला जज की नहीं है, बल्कि अन्य किसी जनपद के जिला जज की है।
Related Articles
खुर्जा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:बुलंदशहर में दबंगों ने दोस्त को भी पीटा, वारदात CCTV में कैद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
बुलंदशहर : भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने UGC के खिलाफ की बैठक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026