स्याना में बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट:कई मोहल्लों में जलभराव,श्रद्धालुओं ने किया मंदिरों में जल अभिषेक...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 23, 2025

स्याना में बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट:कई मोहल्लों में जलभराव,श्रद्धालुओं ने किया मंदिरों में जल अभिषेक...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के स्याना में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। 30 डिग्री सेल्सियस से घटकर यह 27 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जल अभिषेक किया। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश से धान किसानों को लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई है। पानी की निकासी के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। नगर पालिका द्वारा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Published on July 23, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0