दोस्त ने की थी नेत्रपाल की हत्या:पहले श्मसान घाट में साथ बैठकर पी शराब,3200 रुपये के लेनदेन में हुआ था झगड़ा...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में नेत्रपाल हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक के दोस्त रविंद्र को गिरफ्तार किया है, जिसने 3200 रुपये के लेनदेन को लेकर नेत्रपाल की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को रविंद्र और नेत्रपाल ने श्मशान घाट में बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद रविंद्र ने ईंटों से कुचलकर नेत्रपाल की हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खुर्जा स्थित पुराना जीटी रोड से आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार किया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी और मृतक दोनों दोस्त थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली है। उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026