बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा
बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार दोपहर 2 बजे एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद निवासी अनुज अपने चाचा बुद्धपाल के साथ बाइक से सिकंदराबाद से बुलंदशहर जा रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच-34 पर दरियापुर गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक टूट गई और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्धपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश यादव का दौरा रद्द:प्रशासन ने हेलीपैड की अनुमति नहीं दी, पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026