बुलंदशहर में डेंगू के 4 नए मामले:मौसम बदलाव से बढ़ा खतरा,संक्रमितों की संख्या हुई 58...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2025
बुलंदशहर में डेंगू के चार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक डेंगू से एक व्यक्ति की मौत भी दर्ज की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में ककोड़ के मुहल्ला वैश्यान निवासी 28 वर्षीय मयंक सिंह शामिल हैं। उनके पिता 58 वर्षीय मूलचंद सिंह भी डेंगू से संक्रमित पाए गए, जो कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मयंक को लंबे समय तक बुखार रहने पर निजी पैथोलॉजी लैब में एनएस वन जांच कराई गई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा, गुलावठी के मोहल्ला क्रेसर की 13 वर्षीय पलक भी डेंगू से पीड़ित मिली। जलालपुर गांव में भी एक नया मरीज सामने आया है, जिसकी स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
मौसम बदलाव से बढ़ा डेंगू और मलेरिया का खतरा...
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 58 और मलेरिया के 43 मरीज सामने आ चुके हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि मौसम में बदलाव के कारण डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव हटाने की अपील की गई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026