बुलंदशहर में पिस्तौल दिखाकर युवक को लूटा:विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी,बाइक-मोबाइल और 46 हजार रुपए छीने... TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 04, 2025
बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और ₹46 हजार नकदी लूट ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पहासू थाना क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी वीरेश कुमार ने बताया कि वह रविवार को किसी काम से बुलंदशहर आए थे। शाम को जब वे शेल्टन होटल से बंबे के रास्ते भटोना गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रुकवा लिया।बदमाशों ने पिस्तौल कनपटी पर रख दी और बाइक, मोबाइल, पर्स और ₹46 हजार नकदी छीन ली।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, CCTV खंगाले जा रहे...
थाना पुलिस ने वीरेश की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि घटना स्थल और बदमाशों के भागने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
धमकी देकर फरार, पुलिस ने की कांबिंग...
पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे हत्या की धमकी दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026