बुलंदशहर में बिना टेंडर कराए निर्माण कार्यों की जांच शुरू:सभासदों ने लगाया अनियमितता का आरोप,50 से अधिक सड़कों और नालियों का निर्माण...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर क्षेत्र में बिना बोर्ड स्वीकृति और बिना टेंडर किए 50 से अधिक सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।शासन के निर्देश पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार के निर्देशन में जांच टीम का गठन किया है। नगर पालिका के सभासद नीरज चौधरी, निक्की चौधरी और योगेश गुप्ता ने शासन को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों ने मिलीभगत से बिना स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया अपनाए ही सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करा दिए। शिकायत में कहा गया कि लल्ला बाबू चौराहा से पुराने महिला अस्पताल होते हुए खुर्जा अड्डा मार्ग तक सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगाने का काम शुरू करा दिया गया। इसके अलावा कई वार्डों में भी अवैध रूप से टाइल्स लगाने, सीसी रोड और नालियां बनाने का कार्य कराया गया। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि बड़े कार्यों में टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर कूटेशन के आधार पर कराए गए। शासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) और अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड-2) को जांच के लिए नामित किया है।उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रकरण की शीघ्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
निष्पक्ष जांच हुई तो फंस सकते हैं ठेकेदार...
सूत्रों के मुताबिक, यदि जांच निष्पक्ष हुई तो नगर पालिका से जुड़े कई ठेकेदार लाखों रुपये के अनियमित भुगतान के फेर में फंस सकते हैं।बताया जा रहा है कि कुछ ठेकेदारों ने बिना टेंडर प्रक्रिया अपनाए मनमाने तरीके से कार्य शुरू कर दिए, ताकि अधिक मुनाफा कमा सकें। छह ठेकेदारों ने अब तक लगभग 50 लाख रुपये के कार्य बिना स्वीकृति किए हैं। प्रशासन अब इन कार्यों को ‘श्रमदान’ घोषित करने की तैयारी में है, ताकि व्यय का औचित्य साबित किया जा सके। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया- मामले की जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही जांच कर पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026