बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपी को सजा: 6 गवाहों ने दी गवाही,10 साल की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना....TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
August 30, 2025

बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ जंगलिया को 10 वर्ष का कठोर कारावास और 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। मामला 2024 का है, जब थाना अरनिया क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस ने जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। इस संबंध में थाना अरनिया में मुकदमा संख्या 116/24 धारा 376 के तहत दर्ज किया गया था। बुलंदशहर की मॉनीटरिंग सेल ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। मामले में 6 गवाहों की गवाही दर्ज की गई। न्यायाधीश शिवानंद (एडीजे/एफटीसी-03) ने सभी सबूतों और गवाहियों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजक ध्रुव कुमार वर्मा, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह, पैरोकार कांस्टेबल अनुराग पांडेय और कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल अजीत कुमार ने मामले की पैरवी की।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026