शादी समारोह में शगुन देते समय छत ढही:बुलंदशहर में 6 लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर; 50 से ज्यादा लोग थे मौजूद...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 28, 2026

शादी समारोह में शगुन देते समय छत ढही:बुलंदशहर में 6 लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर; 50 से ज्यादा लोग थे मौजूद...TV Newsकल तक

शादी समारोह में शगुन देते समय छत ढही:बुलंदशहर में 6 लोग घायल, दो हायर सेंटर रेफर; 50 से ज्यादा लोग थे मौजूद

बुलंदशहर के खुर्जा में जुनैदपुर उर्फ इजू मौजपुर गांव में रविवार देर शाम शादी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। दूल्हे की 'सलामी' रस्म के दौरान मकान की छत ढहने से महिलाओं और बच्चों समेत 10-12 लोग घायल हो गए। हादसे का कारण क्षमता से अधिक लोग होना और छत का सीमेंट का गाटर टूटना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के चिरोड़ी (लोनी) कस्बे से बारात आई हुई थी। निकाह के बाद मकान की छत पर सलामी की रस्म चल रही थी। उस वक्त छत पर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अत्यधिक वजन पड़ने के कारण छत का सीमेंट का गाटर अचानक टूट गया और पूरी छत नीचे आ गिरी।

Published on September 28, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0