बुलंदशहर में 6 महीने से लापता किशोरी नहीं मिली:हाईकोर्ट ने SSP को 10 दिसंबर तक बरामदगी के निर्देश दिए, विवेचक भी कोर्ट में पेश...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 09, 2026

बुलंदशहर में 6 महीने से लापता किशोरी नहीं मिली:हाईकोर्ट ने SSP को 10 दिसंबर तक बरामदगी के निर्देश दिए, विवेचक भी कोर्ट में पेश

बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र से छह महीने से लापता 16 वर्षीय किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने बुलंदशहर के एसएसपी को 10 दिसंबर 2026 तक हर हाल में किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। पिछली सुनवाई में समय सीमा समाप्त होने के बाद एसएसपी और मामले के विवेचक को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ा। मामला अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 17 मार्च 2026 को 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक जतिन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के छह महीने बीतने के बाद भी पुलिस न किशोरी को बरामद कर सकी और न ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर पाई। उनका यह भी आरोप है कि बरामदगी के नाम पर पुलिस ने उन्हें ही परेशान किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Published on October 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0