बुलंदशहर टांडा स्टेडियम के लिए 8.41 करोड़ की स्वीकृति:यूपी सिडको बनाएगी अंतरराष्ट्रीय रनिंग ट्रैक और कुश्ती-जूडो हॉल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 31, 2025
बुलंदशहर के टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का रनिंग ट्रैक और कुश्ती-जूडो हॉल बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए शासन ने 8.41 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। निर्माण की जिम्मेदारी यूपीसिडको को सौंपी गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि स्वीकृत राशि से स्टेडियम में बाउंड्री वॉल का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय रनिंग ट्रैक का विकास, कुश्ती और जूडो हॉल का निर्माण तथा बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण किया जाएगा। यह पहल खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
पहले खिलाड़ियों को परेशानी होती थी...
नवीन कुमार के अनुसार, टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहले सुविधाओं का अभाव था, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती थी। कार्यदायी संस्था यूपीसिडको ने बाउंड्री वॉल और बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है। क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने आश्वासन दिया है कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरे किए जाएंगे। इस परियोजना को अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026