Aligarh: बीमारी और गरीबी से जिंदगी की जंग हार गई महिला,मोबाइल टावर से कूदकर दी जान....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 11, 2025

अलीगढ़ में गरीबी और बीमारी से परेशान एक महिला ने मोबाइल टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। कमलेश देवी नामक यह महिला मानसिक रूप से भी अस्वस्थ थी और उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी छूट गई थी। पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक परेशानी और आर्थिक तंगी ही आत्महत्या का कारण है।
TV Newsकल तक,अलीगढ़। बीमारी और गरीबी से तंग आकर एक महिला ने रविवार सुबह मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी। वह मानसिक रूप से भी बीमार थी। घर से निकलने के बाद बच्चे उसे तलाशने पहुंचे भी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
टावर के पास उसका शव पड़ा था। गुड्डी मवासी राम टेंपो चलाकर परिवार का लालन-पालन करते हैं। उनकी पत्नी कमलेश देवी कई माह से बीमार थी। दौरा पड़ने की शिकायत थी। जवाहरलाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
बीमारी के चलते मानसिक रूप से भी अस्वस्थ हो गई थी। अक्सर घर से निकल जाती थी। बच्चे ढूंढकर लाते थे।
मानसिक रूप से परेशान थी कमलेश देवी....
मुहल्ले के लोगों ने टावर पर चढ़ते हुए देखा। कुछ ने वीडियो भी बनाए। महिला ने चप्पल टावर के नीचे उतार दी थी। उधर, बच्चे भी उन्हें तलाशने घर से निकले। टावर पर चढ़ने के कुछ देर बाद ही महिला ऊपर से कूद गई। टावर से टकराते हुए नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
महुआखेड़ा के थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इलाज में काफी पैसा खर्च हो गया था। इससे भी वह परेशान थी। आत्महत्या के पीछे यही कारण बताए जा रहे हैं। स्वजन ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
बेटे-बेटी की छूट गई थी पढ़ाई...
महिला की बीमारी के चलते काफी रुपये खर्च हो चुके थे। परिवार गरीबी से जूझ रहा है। इसके चलते बड़ी बेटी नीशू और एक बेटा की पढ़ाई भी छूट गई। महिला को इसका आभास था। वह कहती भी थी कि ऐसी बीमारी लग गई है कि ठीक नहीं हो रही।
रविवार सुबह करीब आठ बजे कमलेश टहलने के बहाने घर से निकल गई। उस समय बेटी नीशू खाना बना रही थी। पति टेंपो लेकर चले गए थे। महिला घर से करीब 100 मीटर दूर दूसरी गली के पास खेतों में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
Related Articles
अनूपशहर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत:आरोपी के खिलाफ केस दर्ज,कार ने बाइक को मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 31, 2025

निजी अस्पताल खुले में फेंक रहे कचरा:स्याना में बायोमेडिकल वेस्ट का गलत निस्तारण,स्वास्थ्य विभाग मौन...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 17, 2025

स्याना में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय डंपर ने सिर कुचला,बीबी नगर चौराहे पर हादसा,हरवीर सिंह की गई जान...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 16, 2025