CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 06, 2026

CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक

CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज और उसके एक साथी पवन को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे बुलंदशहर से पकड़ लिया। उसे अपने साथ लेकर पुलिस दिल्ली रवाना हो गई। स्वतंत्र अपने साथी पवन के साथ बुलंदशहर में नैथला निवासी हरिशंकर उर्फ अन्नू के यहां ठहरा था। हरिशंकर दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर हैं। उन्होंने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की, हालांकि कैमरे पर आने से मना कर दिया। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता। मैं दिल्ली पुलिस का सपोर्ट कर रहा हूं। धर्मो रक्षति रक्षितः…।” एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया, 'सूचना मिली है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल क्राइम ब्रांच बुलंदशहर आई थी। उसने स्वतंत्र को चोला थाना क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।' स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। दरअसल नीशू का आरोप था कि 23 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके पिता संजय के साथ मारपीट की गई। दो दिन पहले स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह संजय पर हमला करने की बात कबूल करता नजर आया। हालांकि, उसने कहा कि उसने ऐसा सेल्फ डिफेंस में किया था। इस पर सौरव दास ने सवाल उठाया कि जब आरोपी खुद हमला करने की बात स्वीकार कर रहा है तो पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

Published on September 06, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0