बुलंदशहर में युवक की करंट से मौत, FIR दर्ज:जांच शुरू,विद्युत विभाग के अधिकारी पर लापरवाही का केस...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के इंद्रानगर कॉलोनी में 20 दिन पहले करंट लगने से एक युवक की मौत के मामले में अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर विद्युत विभाग के एक अज्ञात अधिकारी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। यह घटना 6 अक्टूबर की सुबह हुई थी। इंद्रानगर कॉलोनी निवासी पुष्पराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 31 वर्षीय बेटा अतुल चौधरी घर में पर्दे की सफाई कर रहा था। तभी अचानक एक बंदर आया और पर्दे की रॉड खींचने लगा। रॉड का एक सिरा बाहर की ओर झुका और वहां से गुजर रही 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन से टकरा गया। करंट लगने से अतुल बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कई बार विद्युत विभाग से इस लाइन को हटाने का अनुरोध किया था। पुष्पराज सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका दो मंजिला मकान है और घर के सामने से महज एक मीटर की दूरी पर 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही है। विभाग ने इसके लिए 5,000 रुपए का एस्टीमेट भी वसूला था, लेकिन न तो लाइन हटाई गई और न ही तारों पर कोई सुरक्षा कवर चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि विभाग ने समय पर लाइन हटा दी होती या तारों पर प्लास्टिक कवर लगा दिया होता, तो यह हादसा नहीं होता। नगर कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026