बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR:कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर पीटने; बोले- आरोप बेबुनियाद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2026
बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR:कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट का आरोप, बाल पकड़कर पीटने; बोले- आरोप बेबुनियाद
बुलंदशहर में कांग्रेस नेता अर्चना पांडा से मारपीट के मामले में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। अर्चना पांडा ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी और 9 साल के बेटे की सुरक्षा की भी मांग की है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अर्चना पांडा के मुताबिक, 2 सितंबर 2026 को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अचानक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दरवाजा खोलने में देर होने पर उन्होंने अभद्र और अश्लील बातें कहते हुए गाली-गलौज की। अर्चना का आरोप है कि गेट खुलते ही पूर्व विधायक ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की। साथ ही उन पर घर खाली करने का दबाव बनाया।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026