बुलंदशहर में NOC मिलने के बाद भी काम अटका:एक लाख लोग परेशान,8 महीने से सड़क चौड़ीकरण रुका...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 07, 2025
बुलंदशहर में भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले आठ माह से रुका हुआ है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने के बावजूद पेड़ों का कटान नहीं हो पाया है, जिससे यह महत्वपूर्ण परियोजना अधूरी पड़ी है। इस देरी से प्रतिदिन लगभग एक लाख वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। लगभग दो किलोमीटर लंबी यह सड़क वर्तमान में दो लेन की है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक लाख वाहन गुजरते हैं, जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क को चार लेन में बदलने के लिए लगभग 37 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद करीब आठ माह पहले काम शुरू किया गया था। हालांकि, वन संरक्षित जमीन पर पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) न मिलने के कारण काम रोक दिया गया था। लोक निर्माण विभाग ने पहले वन विभाग में आवेदन किया और फिर शासन को पत्र लिखकर NOC की मांग की। पिछले महीने शासन ने NOC जारी कर दी, लेकिन अभी तक पेड़ों का कटान शुरू नहीं हो सका है। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ दोनों नहरों पर पुलों का निर्माण भी किया जाना है। इस लगातार हो रही देरी के कारण नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, शिकारपुर, स्याना, डिबाई, नरौरा, संभल, अनूपशहर, मुरादाबाद, बरेली और बदायूं सहित अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले एक लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन असुविधा झेलनी पड़ रही है। सेतु निगम द्वारा इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य नए साल के पहले महीने में शुरू हो सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे तक रोड चौड़ीकरण के लिए शासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल गया है। अभी तक वन विभाग की ओर से पेड़ों का कटान शुरू नहीं किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता के दौरान अगले सप्ताह में पेड़ काटने की बात कही है। पेड़ काटे जाने के बाद शीघ्र कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026