बुलंदशहर में प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई:चिमनी से निकल रहा था काला धुआं, सील किया गया; NOC भी नहीं दिखा सका प्रबंधन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2026
बुलंदशहर में प्रदूषण फैला रहे हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई:चिमनी से निकल रहा था काला धुआं, सील किया गया; NOC भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बुलंदशहर जिले में वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रशासन ने एक हॉट मिक्स प्लांट पर कार्रवाई की है। गांव धमरावली में चल रहे मैसर्स कृष्णा सिवियन प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट को टीम ने जांच के बाद सील कर दिया। प्लांट की चिमनी से लगातार काला धुआं निकलने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण फैलने की बात सामने आई थी शिकायत मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्लांट का निरीक्षण कर प्रदूषण से जुड़े मानकों की जांच की। जांच के दौरान प्लांट में कई खामियां सामने आईं। जांच में सामने आया कि हॉट मिक्स प्लांट में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपकरण नहीं लगाए गए थे। चिमनी से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी नहीं मिली। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन प्रदूषण विभाग की ओर से जारी NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सका।
Related Articles
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में साथी गंभीर घायल, परिजनों ने CHC पर किया हंगामा; पुलिस ने समझाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ बुलंदशहर पहुंचे:कलेक्ट्रेट घेराव से शहर की सड़कें जाम, खाद-गन्ना भुगतान मुख्य मांगें...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026
बुलंदशहर में किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो:डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किया निलंबित, विभागीय जांच शुरू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 22, 2026