अनूपशहर में चल रहा वृहद पौधारोपण अभियान:सभी विभाग काम में जुटे,तहसील क्षेत्र में लगेंगे सवा लाख पौधे..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 09, 2025

अनूपशहर तहसील क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभागों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। सभी हल्का लेखपाल अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण करवा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में 23 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने कस्बे में 1500 से अधिक पौधे लगाए हैं।खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने अनूपशहर ब्लॉक के 124 विद्यालयों में 1500 से अधिक पौधे लगाए हैं। यह अभियान सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार के नेतृत्व में अनूपशहर रेंज में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और इस वृक्षारोपण महोत्सव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पूरे अनूपशहर तहसील क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा कुल सवा लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Related Articles

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जेसीओ प्रभात:आज होगा अंतिम संस्कार,स्याना के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2025
यूट्यूबर खचरा का अनूपशहर में रोड शो:पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम,हजारों फैंस जुटे, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2025

उपन्यासकार शर्मा ने जहांगीराबाद में शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया:छात्रों से की बातचीत; कक्षाओं में कम उपस्थिति पर जताई चिंता...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 10, 2025