जिला बदर आरोपी थे अंकुर के हत्यारे:बुलंदशहर में प्रशासन के दावों की खुली पोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 04, 2026

जिला बदर आरोपी थे अंकुर के हत्यारे:बुलंदशहर में प्रशासन के दावों की खुली पोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप...TV Newsकल तक

जिला बदर आरोपी थे अंकुर के हत्यारे:बुलंदशहर में प्रशासन के दावों की खुली पोल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

बुलंदशहर में पुलिस और जिला प्रशासन के कमजोर रवैये ने कानून-व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 20 अगस्त को जिन अपराधियों को कागजों में 'जिला बदर' घोषित कर अलीगढ़ सीमा पर छोड़ा गया था, वे चंद घंटों बाद ही बेखौफ होकर खुर्जा वापस लौट आए। पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते तहसील चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता के बेटे और विधि छात्र अंकुर चौधरी पर बेरहमी से हमला किया गया। इलाज के दौरान 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस वारदात की क्रूरता को दिखाती है। घटना वाली रात आरोपी निशांत, भूपेंद्र और उनके साथियों ने अंकुर पर लाठी, डंडों और ईंटों से करीब 100 बार हमला किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंकुर के सिर में 20 से 22 गंभीर फ्रैक्चर पाए गए, जिससे बहुत ज्यादा अंदरूनी खून बह गया और वह कोमा में चला गया। 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई। इस खुलासे से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Published on September 04, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0