नवजात की मौत के बाद अस्पताल में भिड़े मायके-ससुराल वाले:बुलंदशहर में लात-घूंसे चले, जमकर मारपीट; घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 07, 2026

नवजात की मौत के बाद अस्पताल में भिड़े मायके-ससुराल वाले:बुलंदशहर में लात-घूंसे चले, जमकर मारपीट; घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक

नवजात की मौत के बाद अस्पताल में भिड़े मायके-ससुराल वाले:बुलंदशहर में लात-घूंसे चले, जमकर मारपीट; घटना का वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में सोहम नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद शनिवार को अस्पताल में हंगामा हो गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नवजात को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन गुस्से में आ गए। बच्चे की मौत के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई।अस्पताल में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं थमा। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोग नर्सिंग होम के अंदर ही एक-दूसरे से भिड़ते रहे और लात-घूंसे चलाए।

Published on September 07, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0