बुलंदशहर में गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग:पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2026
बुलंदशहर में गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग:पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, तमंचा और बाइक बरामद
बुलंदशहर में पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गो-तस्कर को गिरफ्तार किया। सिकंदराबाद-खुर्जा रोड पर पचौता गेट के पास हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान चोला थाना क्षेत्र के सुतारी गांव निवासी पप्पू उर्फ फारुख के रूप में हुई है। चोला थाना पुलिस सोमवार रात करीब 3 बजे पचौता गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। उसने बाइक मोड़ी और तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। घिरा तो पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
Related Articles
बुलंदशहर: कानून के छात्र अंकुर चौधरी को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में अखिलेश की जनसभा की जगह बदली:नुमाइश मैदान में नहीं मिली अनुमति, अब कमालपुर में होगी रैली; अस्थायी हेलीपैड बनेगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026
बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 08, 2026