बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2026
बुलंदशहर में तीसरे दिन भी तेज बारिश जारी:मौसम सुहावना हुआ, किसानों के चेहरे खिले; गर्मी से मिली राहत
बुलंदशहर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जिलेभर में तेज बारिश हुई। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, इससे प्रशासनिक दावों की पोल भी खुल गई। बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की मुख्य सड़कें पानी में डूब गईं। तेज बारिश से निचले इलाकों और प्रमुख चौराहों पर तुरंत जलभराव हो गया। बुलंदशहर शहर के साथ अनूपशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, पहासू, सिकंदराबाद, खुर्जा और औरंगाबाद जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को आने-जाने में परेशानी हुई। फसल की पैदावार में होगा सुधार लगातार बारिश से जिले के तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। उनके अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक जिले में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश होने की संभावना है। इस तेज बारिश का सबसे अच्छा असर कृषि क्षेत्र पर दिख रहा है। खासकर धान की खेती करने वाले किसान बहुत खुश हैं। फसल की इस स्टेज में बारिश को 'अमृत' के समान माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सिंचाई का खर्च कम होगा और फसल की पैदावार में काफी सुधार होगा।
Related Articles
बुलंदशहर में कृषि विभाग का खाद-बीज दुकानों पर जांच अभियान:गुणवत्ता जांचने के लिए लिए जा रहे नमूने, विक्रेताओं में हड़कंप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
बचपन से एक साथ जिए और एक साथ ही मरे:नोएडा से लौटे थे प्रियांशु और सुमित, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
फर्जी फर्म बनाकर 1.22 करोड़ की जीएसटी चोरी:बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 22, 2026