औरंगाबाद में कांग्रेस की रैली, राज बब्बर ने भाजपा पर:प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहे मौजूद, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
औरंगाबाद में कांग्रेस की रैली, राज बब्बर ने भाजपा पर:प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी रहे मौजूद, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल
बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में कांग्रेस ने 'विजय ऐलान रैली' की। यह रैली रुचिका गार्डन में हुई। इसका संदेश 'नफ़रत के बाज़ार में... मोहब्बत की दुकान' था। यह आयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह की माता श्रीमती चंद्रावती देवी के जन्मदिन पर किया गया था। रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इनके साथ सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और सांसद इमरान मसूद समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे। रैली के दौरान एक प्रेस वार्ता भी हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक नाकामी बहुत ज्यादा है। गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटका रही है। लेकिन, जनता अब जागरूक हो चुकी है और बदलाव चाहती है। राजेंद्र पाल गौतम ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों तक पहुंचने को कहा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कमियां गिनाईं। गौतम ने कहा कि भाजपा सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करती है। वहीं, कांग्रेस हमेशा देश और समाज को जोड़ने का काम करती है।
Related Articles
आयुर्वेद कॉलेज छात्रों को मिली राहत, शैक्षणिक वर्ष नहीं होगा:भाकियू (टिकैत) की पहल पर वैद्य यज्ञदत्त शर्मा कॉलेज में समस्या का समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
बुलंदशहर के सैदपुर रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत:आमने-सामने की टक्कर में गाड़ियां क्षतिग्रस्त, मची अफरा-तफरी, कोई घायल नहीं...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026
बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा:पहाड़ों पर बारिश से खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, अनूपशहर घाट पर कम हुए श्रद्धालु...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 12, 2026