नरौरा में झूलते बिजली के तार से बिस्कुट भरे कंटेनर में लगी आग, करंट से सहचालक गंभीर रूप से झुलसा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 14, 2026
नरौरा में झूलते बिजली के तार से बिस्कुट भरे कंटेनर में लगी आग, करंट से सहचालक गंभीर रूप से झुलसा
नरौरा (डिबाई), बुलंदशहर। नरौरा नगर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। अणुविहार कॉलोनी गेट स्थित पेट्रोल पंप के ठीक सामने सड़क किनारे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से बिस्कुट से भरे एक कंटेनर में आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर का सहचालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
चश्मदीदों के अनुसार कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था और उसका चालक व सहचालक नीचे उतरे हुए थे। तभी ऊपर से गुजर रही झूलती बिजली की लाइन हवा चलने के दौरान कंटेनर की बॉडी से छू गई, जिससे टायरों में आग लग गई। आग लगने का कारण समझ में न आने पर सहचालक बंटी पुत्र ओमवीर सिंह (40) ने ट्रक में दोबारा चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और काफी देर तक वाहन से चिपका रहा। चालक इकरार पुत्र शाकिर खां, निवासी पिलखना ने पेट्रोल पंप से डंडा लाकर किसी तरह उसे अलग किया।
पेट्रोल पंप के सामने हादसा होने से पंप कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने वाले सिलेंडरों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने तत्काल बिजली विभाग, एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद चालक जलते टायरों वाले कंटेनर को पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दूर ले गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Related Articles
खुर्जा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:बुलंदशहर में दबंगों ने दोस्त को भी पीटा, वारदात CCTV में कैद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
बुलंदशहर : भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने UGC के खिलाफ की बैठक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026