काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 21, 2026

काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक

काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान

बुलंदशहर में रविवार दोपहर पोल्ट्री फार्म पर काम करने के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। युवक ने घबराने के बजाय सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंच गया। युवक का इलाज जारी है। मामला चोला थाना क्षेत्र के निठारी गांव का है। सांप के काटने के बाद पकड़ा रविंद्रा हैचरी पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले विपिन पुत्र नेतराम को रविवार दोपहर करीब 2 बजे काम के दौरान सांप ने काट लिया। विपिन ने सांप के काटने के बाद उसे पकड़ लिया और सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद वह खुद डिब्बा लेकर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। विपिन के हाथ में सांप से भरा डिब्बा देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार भी हैरान रह गए। सांप की पहचान से इलाज में मिली मदद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तत्काल विपिन का इलाज शुरू किया। डिब्बे में सांप मौजूद होने से डॉक्टरों को उसकी पहचान करने में मदद मिली, जिससे उपचार में भी सहायता मिली। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने विपिन के साहस और सूझबूझ की तारीफ की। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Published on September 21, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0