बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 29, 2026

बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार:जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर बेवजह सवाल उठाकर भ्रम न फैलाएं

बुलंदशहर में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कांग्रेस और विपक्ष के संवैधानिक संस्थाओं पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने SIR और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाने की बात कही। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विपक्ष से लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को अपनी नीतियों, संगठन और जनसरोकारों के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए। उनके मुताबिक चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक विवाद में घसीटकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष से अपनी राजनीतिक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की बात कही।

Published on September 29, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0