स्याना में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटे:वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जब्त किए कटे वृक्ष, कार्रवाई जारी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 13, 2026
स्याना में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटे:वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने जब्त किए कटे वृक्ष, कार्रवाई जारी
स्याना। नगर क्षेत्र में बिना अनुमति आम के हरे पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पेड़ काटे जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। इस दौरान मौके पर आम के हरे पेड़ कटे हुए मिले। टीम ने कटे हुए वृक्षों को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, स्याना क्षेत्र में आम के हरे पेड़ काटे जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मौके पर आम के हरे वृक्ष कटे हुए पाए गए। वन विभाग की टीम ने कटे हुए वृक्षों को अपने कब्जे में ले लिया।डिप्टी रेंजर गौरव चौधरी ने बताया कि आम के हरे पेड़ काटे जाने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया था। मौके पर जांच के दौरान आम के हरे वृक्ष कटे हुए मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मामले में कार्रवाई जारी है। हरे पेड़ों की कटाई का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Articles
गुलावठी के छपरावत में-तालाब पर-अतिक्रमण:ग्रामीण और बच्चे परेशान, मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
सिकंदराबाद में मिशन शक्ति रैली, बच्चों ने बताए हेल्पलाइन नंबर:महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026
अमरपुर में लाखों की सड़क पर जलभराव:मौनी बाबा मंदिर के पास क्षतिग्रस्त, विभाग पर सवाल लोक निर्माण विभाग की कार्य शैली पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 13, 2026