सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 15, 2026

सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए

बुलंदशहर में खुर्जा में सपा नेता और अधिवक्ता हेमंत राघव के परिवार पर हुए हमले के मामले में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हस्तक्षेप किया है। बुधवार शाम 6 बजे उन्होंने बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए। 14 जुलाई को शिल्पा गार्डन के पास हुआ था हमला जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई को खुर्जा के शिल्पा गार्डन के पास कुछ लोगों ने सपा के जिला सचिव और अधिवक्ता हेमंत राघव के पिता और भाइयों पर हमला कर दिया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद खुर्जा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। हेमंत राघव का आरोप है कि मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। हेमंत राघव ने सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, आसिफ जमाली और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सोनू गौतम के साथ लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पूरे मामले की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अखिलेश यादव ने बुलंदशहर के एसपी से फोन पर बात की। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया, जिसमें मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है।

Published on October 15, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0