पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 16, 2026
पिता ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या की:बुलंदशहर में मां घर से बाहर गई थी, पिता ने गला दबाकर मार डाला
बुलंदशहर में पिता ने डेढ़ साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को पास ही बैठकर रोने लगा। घटना के समय बच्चे की मां बाहर गई थी। आरोप है कि घरेलू कलह के बीच पिता इमरान ने अपने बेटे अदनान की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां शमीम घर से बाहर गई हुई थी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना पहासू थाना क्षेत्र के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक, इमरान मजदूरी करता है। उसकी पत्नी शमीम लोगों से मदद मांगकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। दंपती के चार बच्चे बताए गए हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा अदनान था। गुरुवार शाम मां शमीम मदद मांगने के लिए बाहर गई हुई थी। घर पर इमरान और उसका मासूम बेटा मौजूद थे। इसी दौरान बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप है।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए....TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026
150 साल पुरानी कानूनी विरासत को लंदन में मिली पहचान:1870 में प्रिवी काउंसिल तक पहुंची खानज़ादी बेगम की कानूनी लड़ाई का उल्लेख...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026
क्यूबा में भारत के राजदूत-बनने के बाद गांव पहुंचे हंसराज:छोटी बहन शर्मीला भी साथ रहीं, ताऊ राजपाल सिंह से मिले और ग्रामीणों ने जताया गर्व...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 16, 2026