शिक्षक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:बुलंदशहर में कई जगह मिले चोट के निशान, मेहरबानपुरा का रहने वाला था युवक...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 16, 2026

शिक्षक के बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:बुलंदशहर में कई जगह मिले चोट के निशान, मेहरबानपुरा का रहने वाला था युवक

बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान फिरोज (करीब 26) पुत्र हशमत अली निवासी मेहरबानपुरा कॉलोनी, गुलावठी के रूप में की। फिरोज बिजली मिस्त्री का काम करता था और अपनी मां के साथ रहता था। उसके पिता की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई थी। वह पेशे से शिक्षक थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गुलावठी के सैदपुर रोड पर रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पीआरवी 8848 को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नई मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार, सब-इंस्पेक्टर अखिल मिश्रा और हेड कांस्टेबल राजीव त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Published on October 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0