स्याना में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय डंपर ने सिर कुचला,बीबी नगर चौराहे पर हादसा,हरवीर सिंह की गई जान...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 16, 2025

स्याना में होमगार्ड की मौत:ड्यूटी जाते समय डंपर ने सिर कुचला,बीबी नगर चौराहे पर हादसा,हरवीर सिंह की गई जान...TV Newsकल तक

स्याना के बीबी नगर में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई।

बीबी नगर थाने पर तैनात 45 वर्षीय होमगार्ड हरवीर सिंह की एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 10:30 बजे बीबी नगर चौराहे पर हुई। हरवीर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे।

हापुड़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बीबी नगर थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बेनीपुर गांव के रहने वाले हरवीर सिंह के परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

जल्दी अज्ञात वाहन व चालक की पहचान कर ली जाएगी।

Published on July 16, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0