'भारत के खिलाफ बोल रहे राहुल गांधी,हिमंत सरमा ने साधा निशाना;शशि थरूर की जमकर कर दी तारीफ....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2025

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहलगाम हमले के बाद शशि थरूर असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं की भारत का पक्ष रखने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने राहुल गांधी पर देश और सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। सरमा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत को हुए नुकसान के बारे में पूछते हैं।
पीटीआई, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर विदेशी धरती पर भारत का पक्ष रखने के लिए शशि थरूर, असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे विपक्षी नेताओं की सोमवार को प्रशंसा की, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश और सशस्त्र बलों के साथ 'विश्वासघात' करने का आरोप लगाया है।
राज्य विधानसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरमा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारत को हुए नुकसान के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन कभी यह नहीं जानना चाहा कि सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ
असम के सीएम ने राहुल पर साधा निशाना
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी केवल यह जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान ने कितने लड़ाकू विमानों को नष्ट किया, जबकि उस देश का मीडिया सब कुछ खुलेआम दिखा रहा था। मैंने कभी इतने बड़े नेता को भारत के हितों के खिलाफ बोलते नहीं देखा और अब वे जय हिंद यात्रा निकाल रहे हैं, जो केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने के लिए है। उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस पाकिस्तान में अधिक लोकप्रिय हो गई है, क्योंकि उनका मीडिया भारतीय विपक्षी पार्टी को अधिक समय दे रहा है और राहुल गांधी के हर बयान को प्रसारित कर रहा है।
राहुल गांधी ने लगाए थे ये आरोप ...
पिछले सप्ताह लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस बयान पर सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी।
'अवैध विदेशियों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जाएगा'...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार अवैध विदेशियों की पहचान करने और उन्हें निष्कासित करने के लिए 1950 के कानून को सख्ती से लागू करेगी। उन्होंने दावा किया कि इस कानून के तहत जिला आयुक्तों को अवैध प्रवासियों को विदेशी घोषित करने और निष्कासन की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार हासिल है।
शशि थरूर का जताया आभार...
उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं, विशेषकर शशि थरूर का आभारी हूं, जिन्होंने विदेशी धरती पर भारत का पक्ष ²ढ़ता से रखा है। न केवल उन्होंने, बल्कि असदुद्दीन ओवैसी और सुप्रिया सुले जैसे नेताओं ने भी विदेशी धरती पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और राष्ट्र का पक्ष रखा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी भारत के लिए खड़े थे। लेकिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने सशस्त्र बलों के साथ विश्वासघात किया है।
Related Articles
बुलंदशहर में बारिश से मिली गर्मी से राहत:तापमान में गिरावट,ककोड-झाझर क्षेत्रों में सुबह से हो रही बारिश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 29, 2026
औरंगाबाद में सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर के लिए भटक रहे:गैस एजेंसी ने 10 अप्रैल तक की बुकिंग रद्द की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 29, 2026
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर- दो और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर:दफ्न असलहों से किया फायर,मुख्य आरोपी समेत 5 अब भी फरार;DVR बरामद कराने ले गई थी पुलिस...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 29, 2026