अनूपशहर मे गंगा के तेज बहाव में बहा युवक:गोताखोर कर रहे तलाश,गंगा घाट पर जल लेने गया था....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
रक्षाबंधन के दिन शनिवार सुबह जहांगीरबाद के पुख्ता बाजार निवासी पवन अग्रवाल गंगा के तेज बहाव में बह गए। पवन हर महीने पूर्णिमा और अमावस्या को गंगा स्नान करने जाते थे। रक्षाबंधन की सुबह भी वह अपने दो दोस्तों के साथ श्रीसिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। पवन पहले नहाकर लौट आए थे। फिर दोबारा गंगा जल लेने गए। उन्हें ज्यादा आगे न जाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन उन्होंने यह कहकर कि "उसे तैरना आता है" बात को अनसुना कर दिया। जैसे ही वह गंगा में आगे बढ़े, तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहा ले गया। पवन तीन बच्चों के पिता हैं। इस दुर्घटना से परिवार में शोक का माहौल है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हाल ही में पक्की हुई थी। परिवार सहित सभी लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। गंगा का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। थाना अहार प्रभारी अनु प्रताप सिंह ने बताया कि सिद्ध बाबा गंगा घाट पर डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।अभी तक पवन का कोई पता नहीं चल पाया है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026