अनूपशहर के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़:तख्तों के सहारे घाट पर पहुंचे श्रद्धालु,शनि अमावस्या पर लोगों ने लगाई डुबकी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025
अनूपशहर के गंगा घाट पर शनि अमावस्या के अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। गंगा प्लेटफॉर्म पर सिल्ट जमा होने से श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। लोगों को प्लेटफॉर्म पर रखे तख्तों के सहारे घाट तक जाना पड़ रहा है। इस दृश्य का एक वीडियो भी सामने आया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। कस्बे के गंगा घाट पर पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान तैनात रहे। भाद्रपद मास की शनि अमावस्या का धार्मिक महत्व है। उदया तिथि के अनुसार यह 23 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। अमावस्या तिथि 22 अगस्त से प्रारंभ हुई थी। इस दिन पितृ तर्पण और शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन पितृ पक्ष से पहले आता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए तर्पण और श्राद्ध से पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए काले तिल का दान और सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाने का विधान है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026