जहांगीराबाद में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी:हजारों के सोने के गहने लेकर फरार,ग्राहक बनकर आया शख्स...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 23, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में स्थित गांधी चौक पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंबरीश वर्मा की श्री गणपति ज्वैलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति दुकान में आया और बेटियों के लिए सोने के कुंडल व बालियां देखने की बात कही। दुकानदार ने जब गहने दिखाए तो आरोपी ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान मौका देखकर एक जोड़ी सोने के कुंडल और तीन जोड़ी बालियां लेकर फरार हो गया। जब तक दुकानदार को चोरी का पता चला, तब तक आरोपी वहां से भाग चुका था। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूरी घटना की जानकारी ली है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026